खलारी में पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करने वाला अंतर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

खलारी में पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करने वाला अंतर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

खलारी में पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करने वाला अंतर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : खलारी थाना क्षेत्र में 21 सितंबर 2025 की रात पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करने वाले अंतर्राज्यीय अपराधी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। गिरफ्तार अपराधी की पहचान राहुल दास (उम्र 29 वर्ष, पिता सहेन्द्र दास, निवासी बलेरी, थाना हंटरगंज, जिला चतरा) के रूप में हुई है।

खलारी में पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करने वाला अंतर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

21 सितंबर 2025 की रात करीब 12:00 बजे खलारी थाना क्षेत्र के पुरनी राय स्थित बंबई होटल के पास गश्ती दल पर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सफेद अपाचे मोटरसाइकिल और सफेद मारुति सुजुकी बलेनो कार के पास खड़े 4-5 अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की। इस हमले में हवलदार रामशरेख शर्मा के पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर खलारी थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 65/2025) दर्ज की गई, जिसमें धारा 118(2)/109(1)/132/121(1)/121(2)/111/3(5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

खलारी में पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करने वाला अंतर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक, खलारी की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राय-बुढ़मू रोड पर पाही जंगल के पास से राहुल दास को हथियार और गोलियों सहित गिरफ्तार किया। अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सफेद मारुति सुजुकी बलेनो कार (रजि. नंबर JH03N1396), बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सफेद अपाचे मोटरसाइकिल, एक लोडेड देशी कट्टा, 4 जिंदा गोलियां, 7.62 एमएम की 10 जिंदा गोलियां, और अपराधी द्वारा पहने गए कपड़े (जिंस और शर्ट) बरामद किए गए।

खलारी में पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करने वाला अंतर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

गिरफ्तार राहुल दास एक अंतर्राज्यीय अपराधी गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो झारखंड के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, और गिरिडीह जिलों के साथ-साथ बिहार के गया जिले में लूट, डकैती जैसे संगीन अपराधों में शामिल रहा है। पूछताछ में पता चला कि वह हाल ही में शेरघाटी जेल से रिहा हुआ था और अपने सहयोगियों के साथ इस क्षेत्र में नई अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

खलारी में पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करने वाला अंतर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

रांची पुलिस ने इस गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता बताया है और अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने कहा कि अंतर्राज्यीय अपराधी गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

खलारी में पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग करने वाला अंतर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now