20210202 205931

खलारी अंचल में काम नही होने से लोग हो रहे परेशान : रविन्द्र पासवान.

खलारी : खलारी अंचल दिसंबर माह से केवल सफेद हाथी सिद्ध हो रहा है। यह बात भाजपा नेता सह अनुसूचित जाति ग्रामीण आईटी सेल मीडिया प्रभारी रांची रवीन्द्र पासवान ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है। उन्होने कहा कि अंचल में सीआई, कर्मचारी एवं वरीय लिपिक के तबादला हो गया है। साथ ही अंचलाधिकारी भी पुर्णतः शिथिल हो गए है। अंचल का काम प्रभावित होने से छात्रों को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अवासीय प्रमाण पत्र तथा जमीन का मोटेशन सहित अन्य अंचल संबंधित काम रूक गए है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री पासवान ने कहा कि काम नही होने से खलारी की भोली भाली जनता के लिए अंचल कार्यालय अभिशाप बन गया है। उन्होने खलारी के सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि राजनीति मतभेद को छोड़कर एक हो तथा खलारी अंचल में रिक्त पद के लिए पदाधिकारियों का पदास्थापना हेतु सकारात्मक पहल करे। कहा कि नौकरशाही को हम लोग यदि अपने वश में नही करेंगे तो प्रजातंत्र एवं पंचायती राज कमजोर हो जाएगा। साथ ही उन्होने रांची उपायुक्त से भी आग्रह किया कि खलारी अंचल को सक्रिय करे।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via