पत्रकार और पत्रकार के परिवारजनों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना रांची प्रेस क्लब में शुरू.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : पत्रकार और पत्रकार के परिवारजनों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना सोमवार से रांची प्रेस क्लब में शुरू हो गई है। रांची प्रेस क्लब और द विनायका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ग्रुप के चेयरमैन डॉ चंदन कुमार के संयुक्त प्रयास से इस योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। इसमें उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर और कार्यकारणी सदस्य गिरजा शंकर ओझा की महती भूमिका रही। इसके लिये प्रेस क्लब ने डॉ चंदन कुमार का आभार जताया।
सोमवार को अनेक पत्रकारों ने इस अवसर पर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया। एक निश्चित तिथि को प्रेस क्लब परिसर में जल्द ही सभी पत्रकारों व उनके परिजनों का कैम्प लगा कर आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। इसकी तिथि शीघ्र ही राँची प्रेस क्लब द्वारा घोषित कर दी जायेगी। इस मौके पर सुनील गुप्ता, ब्रजेश राय, सुनील सिंह, नवल किशोर सिंह सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद थे।
















