IMG 20201031 WA0006

मोंगिया स्टील के सुपरवाईजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Giridih, Dinesh.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीहः  मोगिया छड़ कम्पनी में कार्यरत सुपर वाइजर को गिरिडीह पुलिस ने धनबाद स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोंगिया स्टील के सुपरवाईजर गोपाल सिंह भावालिया के ऊपर कम्पनी के मोटी रकम हड़पने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी सुपरवाईजर के पास से कंपनी के  साढ़े तीन लाख रुपये नगद भी बरामद किया है।

कम्पनी के फ़ोरमेंन महेंद्र  सिंह द्वारा आरोपी को कम्पनी में कार्य कर रहे मजदूरों को मजदूरी और वेतन देने के लिए इतनी बड़ी रकम दी गयी थी परन्तु लालच वश गोपाल सिंह ने इनती बड़ी रकम को हड़प करने की मंशा बना लिया था। मजदूरों को मजदूरी व वेतन समय पर नहीं मिलने पर मजदूरों द्वारा फोरमैन को इस बात की सुचना दी। खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर फोरमैन कंपनी का पैसा लेकर भागने के आरोप में गिरिडीह मुफ्फसिल थाना में केस दर्ज कराया।

फोरमेन के दिए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 269/20 में आरोपी सुपरवाईजर को नामजद अभियुक्त बनाया। केस दर्ज होने के बाद अनुसंधानकर्ता जांच में जुट गए। इस दौरान आरोपी के मोबाइल लोकेशन को खंगाला गया। जिसमें मोबाइल लोकेशन धनबाद रेलवे स्टेशन बताया सुपरवाईजर का मोबाइल लोकेशन हावड़ा-बीकानेर ट्रेन के कोच-बी के बर्थ नंबर 42 पर पता चला। जहां पुलिस टीम ने त्वरित करवाई करते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन में लगी ट्रेन हावड़ा-बीकानेर ट्रेन के कोच-बी के बर्थ नंबर 42 से गिरफ्तार कर लिया।     

बताया जाता है की थाना को दिए आवेदन में फोरमेन ने सुपरवाईजर पर आरोप लगाया है की  बीतें 24 अक्टूबर की शाम सुपरवाईजर को सात लाख 76 हजार का भुगतान फैक्ट्री के मजदूरों को देने के लिए किया गया था। आवेदन में फोरमेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी सुपरवाईजर को फैक्ट्री के शिफ्ट प्रभारी अशोक सिंह के माध्यम से सात लाख 76 हजार दिया गया था। लेकिन मजदूरों को भुगतान करने के बजाय सुपरवाईजर गोपाल सिंह भोवालिया 24 अक्टूबर को ही गिरिडीह से फरार हो गया। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने आरोपी से संपर्क करने का कई बार प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने किसी का फोन नहीं उठाया।

Share via
Share via