IMG 20201105 WA0086

अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : गिरिडीह भाजपा  जिला इकाई के नेताओं ने राष्ट्रीय चैनल रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्णव गोस्वामी को महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर महाराष्ट्र की पुलिस द्वारा जेल भेजने विरोध किया। इस दौरान  नेताओं ने मशाल जुलूस निकालते हुए शहर का भ्रमण किया तथा महाराष्ट्र सरकार हाय हाय चौथा स्तंभ पर हमला करना बंद करो आदि का नारा लगाया।

 यह कार्यक्रम  जिले के झंडा मैदान से शुरू की गई  जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र सरकार के द्वारा जानेमाने रिपब्लिक भारत टीवी पत्रकार अर्णव गोस्वामी के विरुद्ध  षड्यंत्र रचते हुए उन्हें जेल भेजने का काम की है जो अनैतिक  औऱ  अत्याचार है। महाराष्ट्र सरकार की इस कृत्य से सीधे तौर पर चौथे स्तंभ के साथ प्रत्यक्ष हमला तथा अप्रत्यक्ष हिटलर गिरी है। नेताओ ने कहा कि देश में आपातकाल लगा था उस वक्त भी पत्रकारों के साथ भी ऐसा नहीं व्यवहार किया गया था, जो  इस बार किया गया है । इस घटना की जितनी निदा की जाय कम ही होगा, इस निंदनीय कृत का भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

मौके पर गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, नगर अध्यक्ष सदानंद प्रसाद वर्मा ,नवीन सिन्हा, पप्पू कुमार सिंह, पिंकू सिन्हा  के अलावा दर्जनों भाजपा के कार्य करता गण उपस्थित थे।

Share via
Share via