केंद्र सरकार के बजट के विरोध में सीपीआईएम ने प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन.
जामताड़ा : केंद्र सरकार के आम बजट के विरोध में सीपीआईएम व अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने संयुक्त रूप से सुभाष चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम का नेतृत्व चंडी दास पुरी ने की मौके पर नेताओं ने बजट और केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मौके पर चंडीदास पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार की बजट पूरी तरह कारपोरेट घराने तथा अदानी अडानी को फायदा पहुंचाने वाला बजट है पहले के बजट में नए रोजगार सृजन बड़े-बड़े उद्योग स्थापना का प्रस्ताव लाया जाता था। लेकिन इस बार के बजट में एलआईसी, जीटीपीएल, रेलवे, एयरपोर्ट बेचने का प्रस्ताव आया है। साथ ही डीजल पेट्रोल के दाम में भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है जिससे ना सिर्फ महंगाई बढ़ेगी लोगों का रोजगार छिन जाएगा और देश में बेरोजगारों का भरमार हो जाएगा। इसलिए हम लोग बजट का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर रहे हैं।
जामताड़ा, कार्तिक सिंह

















