पेट्रोलियम पदार्थों के साथ बढ़ते महँगाई के खिलाफ में प्रधानमंत्री का पुतला दहन.

पेट्रोलियम पदार्थों के साथ बढ़ते महँगाई के खिलाफ में प्रधानमंत्री का पुतला दहन.

जामताड़ा : सी पी आई एम के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज सुभाष चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम के साथ साथ महंगाई भी आसमान छू रही है। इसके बिरोध में सी पी आई एम के जिला सचिव चंडी दास पूरी के नेतृत्व में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया। इस मौके पर चंडी दास पूरी ने कहा की नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने से पहले बोले थे की पेट्रोलियम पदार्थों के साथ महंगाई को कम करेंगें लेकिन इसके उलट लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के साथ महंगाई बढ़ रही है।

नरेंद्र मोदी एक जुमलेबाज सरकार है। रसोई गैस की कीमतों में भी लगातार बढोतरी हुई है घरों की महिलाये त्रस्त है साथ ही महिलाओं में आक्रोश है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने से आवागमन सेवाओं की भाड़े में बढ़ोतरी होगी। जिससे आम लोगों को भारी नुकसान होगा। इसलिए आज हमलोगों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किये हैं साथ ही सरकार से माँग है अभिलंब महंगाई पर लगाम लगाया जाए।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow