महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जा रहे राहुल-प्रियंका ! कांग्रेस ने शुरू की तैयारी
महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जा रहे राहुल-प्रियंका ! कांग्रेस ने शुरू की तैयारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ अपने समापन पर है. महाकुंभ में अबतक लगभग 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगा लगी है. हर वर्ग के लोग यहां पहुंच रहे हैं. ऐसे में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी बहन सांसद प्रियंका गांधी के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे.
कांग्रेस सूत्रों की माने तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड सांसद उनकी बहन प्रियंका गांधी 16 फरवरी को महाकुंभ पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाएंगे. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक उनके आने का प्रोग्राम करीब-करीब फाइनल हो चुका है. अब उनके प्रवास को लेकर तैयारियां की जा रही है.
झारखंड और बिहार के बदले गए कांग्रेस प्रभारी, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी एक हजार कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक साथ प्रयागराज के महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे। इससे पहले प्रियंका गांधी प्रयागराज के संगम में डुबकी लगा चुकी हैं। 11 फरवरी 2021 को प्रयागराज आई थीं तो उन्होंने संगम में स्नान किया था।

















