IMG 20201216 WA0015

चनाचूर कारखाने में की गयी छापेमारी , मिली कई अनिमियता, कारखाने को किया गया सील.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : गिरिडीह के रांगामाटी  पंचायत के बरमसिया मुहल्ला में संचालित की जा रही  एक चनाचूर कारखाना में रिलाइट रूचि नामक चनाचूर का कॉपी कर रिलाइटो रुचिका नामक चनाचूर उत्पादन किये जाने को लेकर रूचि कंपनी के द्वारा शिकायत किये जाने के बाद ऑल्वेज़ डिटेक्टीव  सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक राजेश भारती द्वारा छापामारी कर कारखाना संचालक़ पर करवाई करते हुए बताया की इस कारखाना के संचालक द्वारा कॉपी राइट, ट्रेड मार्क का उंल्लघन करते पाया गया है जिस पर अनुमंडल अधिकारी प्रेमलता मुर्मू के निदेशानुसार करवाई की गई।  

वही चनाचूर उत्पादन में उपयोग की जा रही बेसन, हल्दी, मिलावटी कलर का उपयोग की जाँच की गयी जिसमे काफी अनिमितियाए पाई गई। इस उत्पादन का जाँच करने आये खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया की चनाचूर उत्पादन में मिलावट की जा रही समाग्री का सेम्पल  इकठ्ठा कर उसे सील करते हुए जाँच हेतु लैब भेजा जायेगा, फिलहाल कारखाना के संचालक पर करवाई करते हुए कारखाना को सील कर दिया गया है। वही जाँच के दौरान कारखाना  संचालक राजेश सेठ मौके से फरार हो गए। इस मामले में डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम लता मुर्मू ने बताया की उक्त कारखाना में समाग्री का जाँच करने बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी . 

इस दौरान पीर टांड प्रखंड विकाश पदाधिकारी दिनेश कुमार, डुमरी के एम् ओ संजीव रंजन, जाँचकर्ता टीम के बेनी मल्लिक, एस के सेन, एस के सिंह सहित अनुमंडल कर्मी, निमियाघाट थाना इस आई विकेश मेहरा, सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Share via
Share via