VideoCapture 20210308 184533

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रैली निकाली गई.

जामताड़ा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्वास्थ्य समिति के महिला स्वास्थ कर्मी द्वरा महिला उन्मुखीकरण पर एक रैली निकाली गई और शहर में भ्रमण किया। वहीं सदर अस्पताल में कार्यक्रम किया गया। जहां सी एस डॉ आशा एक्का व अन्य महिला स्वास्थ कर्मी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर सी एस डॉ आशा एक्का ने कहा की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामना देती हूँ। महिला दिवस का उद्देश्य है पुरुष और महिलाओं में समानता के अधिकार के लिये जागरूक करना होतो है और इस वर्ष का थीम है चुनोतियाँ से सामना करना आज महिलाओं के पास बहुत तरह की चुनौती है जिसका सामना कर समाधान करना होगा आत्म निर्भर बनना पड़ेगा तभी महिलाएं आगे बढ़ पायेंगीं।

अभी बहुत सी महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हाशिल किया है। लेकिन अभी भी जो महिला सुदूर गांवों में रहती है उनको जागरूक करने की आवश्यकता है। आज भी महिलाएं विभिन्न तरह के हिंसा के शिकार हो रहे हैं। इसको समाप्त करने के लिये शिक्षा की आवश्यकता है तभी समाज में इन कुरूतियों को समाप्त किया जा सकता है।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Share via