सैकड़ों युवा-महिलाओं ने थामा आजसू का दामन, सुदेश महतो ने कहा – राज्य के नवनिर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम
रांची : ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो ने आज खटंगा, खेलगांव में आयोजित मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और समाजसेवियों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समारोह को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा, “झारखंड राज्य विकास के मूल मार्ग से भटक चुका है। आज खनिज संपदा के बाद राज्य की पहचान सिर्फ ‘लेबर स्टेट’ के रूप में रह गई है। अब समय आ गया है कि युवा अपनी जिम्मेदारी समझें, संगठन की बागडोर हाथ में लें और राज्य को फिर से सही दिशा में गति प्रदान करें।”
उन्होंने आगे कहा कि आजसू से लगातार युवा जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। “हमें एकजुट होकर राज्य के नवनिर्माण में अपना योगदान देना होगा। युवा ही झारखंड का भविष्य हैं और वे ही इसे नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।”
इस मौके पर आजसू के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव दीपक महतो केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, रांची जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य संजय महतो, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक गदाधर महतो और रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव शामिल थे।
















