20250902 120256

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ‘करम पूर्व संध्या समारोह-2025’ में लिया हिस्सा, आदिवासी संस्कृति को बढ़ाने पर दिया जोर

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ‘करम पूर्व संध्या समारोह-2025’ में लिया हिस्सा, आदिवासी संस्कृति को बढ़ाने पर दिया जोर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची, 2 सितंबर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित ‘करम पूर्व संध्या समारोह-2025’ में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने झारखंडवासियों को करम महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए, जिससे उत्सव का माहौल और भी रंगीन हो गया।

IMG 20250902 WA0014

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमारे पूर्वजों ने हमें एक अनमोल विरासत दी है, जिसे हर हाल में आगे बढ़ाना हमारी साझा जिम्मेदारी है।” उन्होंने आदिवासी समुदाय से एकजुट होकर राज्य के सर्वांगीण विकास में योगदान देने का आह्वान किया। सोरेन ने बताया कि विभिन्न नीतियों और कारणों से आदिवासी समाज बिखर रहा है, लेकिन वर्तमान पीढ़ी विभिन्न माध्यमों से अपनी संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने करम महोत्सव की व्यापकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व न केवल झारखंड में, बल्कि देश-विदेश में बसे आदिवासी समुदायों द्वारा भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “आदिवासी समाज जब कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा, तभी बेहतर परिणाम मिलेंगे।” उन्होंने सरकार की ओर से आदिवासी समाज की कमियों को दूर करने के प्रयासों का जिक्र करते हुए समाज के सहयोग की जरूरत पर बल दिया।

कार्यक्रम में मंत्री चमरा लिंडा, विधायक जिगा सुसारन होरो सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने आयोजकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आपके उत्साह और एकजुटता से यह समारोह ऐतिहासिक बन गया है।

 

Share via
Share via