20260206 144335

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! हॉटमेल से मिला खौफनाक ईमेल, जगुआर और डॉग स्क्वॉड ने शुरू की तलाशी

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में आज सुबह भारी हड़कंप मच गया, जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। धमकी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कोर्ट कॉम्प्लेक्स की तलाशी ली जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (जगुआर स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने कोर्ट बिल्डिंग, पार्किंग एरिया, आसपास के इलाकों और हर संभावित जगह की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल हॉटमेल अकाउंट से 4 फरवरी को भेजा गया था। ईमेल में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की साफ धमकी दी गई थी, जिसके बाद से पुलिस ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक की बरामदगी की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं। पुलिस ने ईमेल के स्रोत की ट्रेसिंग शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी किस मकसद से दी गई।

Share via
Share via