20260324 173710

रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: DC मंजूनाथ भजंत्री ने जुलूस मार्ग और मंदिरों का लिया जायजा

रांची: आगामी रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को वरीय अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर विधि-व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, ट्रैफिक एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम ने तपोवन मंदिर, महावीर चौक, मेडिकल चौक मंदिर, डोरंडा क्षेत्र सहित कई प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया।

डीसी ने रामनवमी जुलूस के मार्गों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने रास्तों को सुगम बनाने, बैरिकेडिंग करने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंदिर समितियों से बातचीत कर बिजली, पेयजल, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। डीसी ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर संभव सहयोग उपलब्ध कराएगा। रामनवमी के मद्देनजर पूरे जिले में मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन सुरक्षा, ट्रैफिक, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है।

डोरंडा सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के सदस्यों ने भी प्रशासन का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि रामनवमी का जुलूस आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ निकाला जाएगा। उन्होंने जुलूस का स्वागत करने और शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे रामनवमी का त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं, ताकि रांची की परंपरा और सामाजिक एकता बनी रहे।

Share via
Share via