रांची उपायुक्त ने सामान्य शाखा का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित लिपिक को जारी किया कारण बताओ नोटिस
रांची : उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सामान्य शाखा कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निम्न वर्गीय लिपिक प्रणय प्रतीक बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के लिए उपायुक्त ने प्रणय प्रतीक को तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) जारी किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, समय की पाबंदी और जनता के प्रति जवाबदेही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में जिले के सभी कार्यालयों एवं शाखाओं का इसी प्रकार नियमित रूप से औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन की यह पहल सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

















