समाहरणालय का औचक निरीक्षण: उपायुक्त ने दी पारदर्शिता और कार्यकुशलता पर जोर

समाहरणालय का औचक निरीक्षण: उपायुक्त ने दी पारदर्शिता और कार्यकुशलता पर जोर

Share
Link copied

समाहरणालय का औचक निरीक्षण: उपायुक्त ने दी पारदर्शिता और कार्यकुशलता पर जोर

राँची : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने आज समाहरणालय भवन (ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक सहित जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

समाहरणालय का औचक निरीक्षण: उपायुक्त ने दी पारदर्शिता और कार्यकुशलता पर जोर

कार्यालयों का निरीक्षण और कर्मचारियों को सख्त हिदायत

उपायुक्त ने जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला जन संपर्क कार्यालय, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण कार्यालय, विशिष्ट अनुभाजन कार्यालय, और जिला कोषागार कार्यालय का दौरा किया। अन्य कार्यालयों का निरीक्षण वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी, बायोमेट्रिक रिकॉर्ड, और टेबल पर नेम प्लेट की जाँच की गई। श्री भजन्त्री ने कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होने और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की सख्त हिदायत दी।

समाहरणालय का औचक निरीक्षण: उपायुक्त ने दी पारदर्शिता और कार्यकुशलता पर जोर

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

उपायुक्त ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराते हुए कहा कि यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होती है और जाँच में आरोप सिद्ध होते हैं, तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने और उनके साथ शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए।

समाहरणालय का औचक निरीक्षण: उपायुक्त ने दी पारदर्शिता और कार्यकुशलता पर जोर

राँची को श्रेष्ठ जिला बनाने का संकल्प

श्री भजन्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन राँची को देश का श्रेष्ठ जिला बनाने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यकुशलता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

समाहरणालय का औचक निरीक्षण: उपायुक्त ने दी पारदर्शिता और कार्यकुशलता पर जोर

नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान

निरीक्षण के दौरान समाहरणालय परिसर में नो पार्किंग जोन में खड़े सैकड़ों वाहनों का चालान करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया, जिसे तत्काल अमल में लाया गया।

स्वच्छता और सुविधाओं पर विशेष ध्यान

उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई, सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था, आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, और पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर को स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने पर बल दिया।

समाहरणालय का औचक निरीक्षण: उपायुक्त ने दी पारदर्शिता और कार्यकुशलता पर जोर

जनता से अपील

जिला प्रशासन, राँची ने जनता से अपील की है कि किसी भी समस्या या शिकायत के लिए समाहरणालय के संबंधित कार्यालयों से संपर्क करें। प्रशासन जनसेवा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow