cog

Ranchi News:-कांग्रेस का 9 साल 9 सवाल अभियान के तहत केंद्र में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं। झारखंड सहित देश भर में भाजपा इन नौ साल की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए पंचायत से लेकर गांव तक जाने का कार्यक्रम तय किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए नौ सवाल तैयार किए हैं। आज देश भर से पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर तैयार नौ सवाल के साथ कांग्रेस प्रेस कांफ्रेंस कर रही है। झारखंड में भी कांग्रेस ने ऐसा ही प्रेस कांफ्रेंस किया। देश की ऐसी स्थिति फिर क्यों? रांची स्थित कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने अपनी बात रखी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने मीडिया के माध्यम से पूछा कि अगर नौ साल में उपलब्धियां ही केवल हैं तो फिर देश की ऐसी स्थिति क्यों है? प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस ने जो नौ सवाल जनता की ओर से केंद्र से पूछे हैं, वे अर्थव्यवस्था, कृषि और किसान, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव, सामाजिक न्याय, संवैधानिक संस्थान, जन कल्याणकारी योजना और कोरोना मिस मैनेजमेंट से जुड़ी हुई हैं। कांग्रेस के केंद्र सरकार से नौ सवाल अर्थव्यवस्था ऐसा क्यों है कि देश में महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है ? क्यों अमीर और अमीर हुए हैं और गरीब और गरीब ? सार्वजनिक संपत्तियों को मोदी जी के मित्रों को क्यों बेचा जा रहा है ? आर्थिक विषमताएं क्यों बढ़ रही हैं ? कृषि और किसान ऐसा क्यों है कि पिछले 9 सालों में भी किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई? काले कृषि कानूनों को रद्द करते समय किसान संगठनों के साथ हुए समझौतों को अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया ? MSP की गारंटी क्यों नहीं दी गई ? भ्रष्टाचार/मित्रवाद ऐसा क्यों है कि अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए LIC और SBI में जमा जनता के खून पसीने की कमाई को दांव पर लगा दिया ? भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करने वाले प्रधानमंत्री इसपर जवाब क्यों नहीं देते कि अड़ानी की फर्जी कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं ? चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा ऐसा क्यों है कि चीन को लाल आँख दिखाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने उसे 2020 में क्लीन चिट दे दी, जबकि वह आज भी हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा है ? सामाजिक सद्भाव ऐसा क्यों है कि चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर बंटवारे की राजनीति को हवा दी जा रही है और समाज में डर का माहौल बनाया जा रहा है ? सामाजिक न्याय: ऐसा क्यों है कि महिलाओं, दलितों, SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर प्रधानमंत्री चुप रहते हैं ? वह जाति जनगणना की मांग को क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं ? लोकतांत्रिक संस्थाएं ऐसा क्यों है कि विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है? क्यों जनता द्वारा चुनी हुई विपक्षी दलों की कई सरकारें गिराई गई ? पिछले 9 सालों में संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को क्यों कमजोर किया गया ? जनकल्याण की योजनाएं ऐसा क्यों है कि बजट में कटौती करके मनरेगा जैसी जन कल्याण की योजनाओं को कमजोर किया गया ? गरीब, आदिवासी एवं जरूरतमंदों के सपनों को क्यों कुचला जा रहा है ? कोरोना मिसमैनेजमेंट ऐसा क्यों है कि कोरोना के कारण 40 लाख लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों को मुआवजा देने से मना कर दिया गया? क्यों अचानक लॉकडाउन करके लाखों कामगार साथियों को घर जाने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया ?

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

केंद्र में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं। झारखंड सहित देश भर में भाजपा इन नौ साल की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए पंचायत से लेकर गांव तक जाने का कार्यक्रम तय किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए नौ सवाल तैयार किए हैं।
आज देश भर से पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर तैयार नौ सवाल के साथ कांग्रेस प्रेस कांफ्रेंस कर रही है। झारखंड में भी कांग्रेस ने ऐसा ही प्रेस कांफ्रेंस किया।
देश की ऐसी स्थिति फिर क्यों?
रांची स्थित कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने अपनी बात रखी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने मीडिया के माध्यम से पूछा कि अगर नौ साल में उपलब्धियां ही केवल हैं तो फिर देश की ऐसी स्थिति क्यों है? प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस ने जो नौ सवाल जनता की ओर से केंद्र से पूछे हैं, वे अर्थव्यवस्था, कृषि और किसान, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव, सामाजिक न्याय, संवैधानिक संस्थान, जन कल्याणकारी योजना और कोरोना मिस मैनेजमेंट से जुड़ी हुई हैं।
कांग्रेस के केंद्र सरकार से नौ सवाल

  1. अर्थव्यवस्था ऐसा क्यों है कि देश में महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है ? क्यों अमीर और अमीर हुए हैं और गरीब और गरीब ? सार्वजनिक संपत्तियों को मोदी जी के मित्रों को क्यों बेचा जा रहा है ? आर्थिक विषमताएं क्यों बढ़ रही हैं ?
  2. कृषि और किसान ऐसा क्यों है कि पिछले 9 सालों में भी किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई? काले कृषि कानूनों को रद्द करते समय किसान संगठनों के साथ हुए समझौतों को अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया ? MSP की गारंटी क्यों नहीं दी गई ?
  3. भ्रष्टाचार/मित्रवाद ऐसा क्यों है कि अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए LIC और SBI में जमा जनता के खून पसीने की कमाई को दांव पर लगा दिया ? भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करने वाले प्रधानमंत्री इसपर जवाब क्यों नहीं देते कि अड़ानी की फर्जी कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं ?
  4. चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा ऐसा क्यों है कि चीन को लाल आँख दिखाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने उसे 2020 में क्लीन चिट दे दी, जबकि वह आज भी हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा है ?
  5. सामाजिक सद्भाव ऐसा क्यों है कि चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर बंटवारे की राजनीति को हवा दी जा रही है और समाज में डर का माहौल बनाया जा रहा है ?
  6. सामाजिक न्याय: ऐसा क्यों है कि महिलाओं, दलितों, SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर प्रधानमंत्री चुप रहते हैं ? वह जाति जनगणना की मांग को क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं ?
  7. लोकतांत्रिक संस्थाएं ऐसा क्यों है कि विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है? क्यों जनता द्वारा चुनी हुई विपक्षी दलों की कई सरकारें गिराई गई ? पिछले 9 सालों में संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को क्यों कमजोर किया गया ?
  8. जनकल्याण की योजनाएं ऐसा क्यों है कि बजट में कटौती करके मनरेगा जैसी जन कल्याण की योजनाओं को कमजोर किया गया ? गरीब, आदिवासी एवं जरूरतमंदों के सपनों को क्यों कुचला जा रहा है ?
  9. कोरोना मिसमैनेजमेंट ऐसा क्यों है कि कोरोना के कारण 40 लाख लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों को मुआवजा देने से मना कर दिया गया? क्यों अचानक लॉकडाउन करके लाखों कामगार साथियों को घर जाने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया ?

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via