1 crore

Ranchi News:-एक करोड़ से लेकर दस लाख तक के ईनामी नक्सली:75 नक्सलियों पर नये सिरे से ईनाम की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट कौन नक्सली कितना ईनामी

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti Now  Ranchi

झारखंड में 75 नक्सलियों के ईनाम का ऐलान नये सिरे से किया गया है। यह खूंखार नक्सली जिनकी तलाश सुरक्षा बलों को लंबे समय से है। किसी भी तरह राज्य सरकार इन नक्सलियों को सलाखों के पीछे बंद करना चाहती है। यही वजह है कि ईनाम की राशि नये सिरे से तय की गयी है।

नक्सलियों को पकड़ने की रणनीति तैयार
झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज है। कई इलाकों से नक्सलियों को खदेड़ कर उन्हें सीमित क्षेत्र में रखा गया है। राज्य सरकार ने अब नक्सलियों को पकड़ने की रणनीति और तेज कर दी है। झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी, पीएलएफआई, टीपीसी, जेजेएमपी के शीर्ष 75 फरार उग्रवादियों के खिलाफ सरकार ने नये सिरे से ईनाम का ऐलान किया है।

एक करोड़ के ईनामी नक्सली
राज्य सरकार ने नए सिरे से भाकपा के तीन माओवादियों पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, सेंट्रल कमिटी मेंबर असीम मंडल उर्फ तिमिर व पतिराम मांझी उर्फ अनल दा पर एक करोड़ का इनाम रखा है। इनामी उग्रवादियों की सूची में पीएलएफआई के जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप का भी नाम शामिल है। गृह विभाग ने तिलकेश्वर पर 10 लाख का इनाम घोषित कर दिया है। इसी साल जनवरी में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। वर्तमान में वह जेल में बंद है।

25 लाख ईनामी नक्सली
पीएलएफआई सुप्रीमो समेत छह सैक कमांडरों पर 25 लाख का इनाम घोषित किया गया है। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पर अब 25 लाख का इनाम है। माओवादियों के सैक कमांडर करमचंद हांसदा उर्फ चमन, लालचंद्र हेंब्रम उर्फ अनमोल दा, रघुनाथ हेंब्रम उर्फ निर्भय जी, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस उरांव, अजय महतो उर्फ टाइगर पर 25 लाख का इनाम है।

15 लाख ईनामी नक्सली
15 लाख ईनामी नक्सलियों में माओवादी कुंबा मुर्मू उर्फ मोछू, संजय महतो उर्फ वासुदेव, सर्वजीत यादव उर्फ नवीन, छोटू खेरवार, पीएलएफआई के मार्टिन केरकेट्टा, टीपीसी के आक्रमण गंझू, भाकपा माओवादी कृष्णा हांसदा, रामप्रसाद मार्डी, नितेश यादव, रवींद्र गंझू, अमित मुंडा, बेला सरकार, गणेश भारती पर 15 लाख का इनाम घोषित किया है।

माओवादी एरिया कमांडर लाजीम अंसारी, पंकज कोरवा, कुंवर मांझी, बिरेन सिंह, पीएलएफआई के बलराम लोहरा, सागेन अंगरिया, टीपीसी के करीम जी पर दो लाख का इनाम घोषित है। जेजेएमपी के फिरोज अंसारी, ललिंद्र महतो, टीपीसी के विरेंद्र गंझू, संतोष गंझू, सहेंद्र यादव, पीएलएफआई के सुखराम गुडिया, सामुएल बुढ़, माओवादी कैडर मेरिना सिरका, पांचा उरांव, मीता उर्प नयनतारा, लक्ष्मण राय पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है।

10 लाख ईनामी नक्सलियों के नाम
तिलकेश्वर गोप पर 10 लाख का इनाम है साथ ही टीपीसी के शशिकांत उर्फ आरिफ जी, माओवादी जोनल कमेटी सदस्य रामदयाल महतो, मृत्युंजय जी, मुनेश्वर गंझू, अरविंद भुइयां उर्फ मुखिया जी, जेजेएमपी के पप्पू लोहरा, माओवादी मनोहर गंझू, नीरज सिंह खेरवार, साहिबराम मांझी, विवेक यादव, सीताराम रजवार उर्फ रमन जी, चंदन सिंह खेरवार, गोदराय यादव, अभिजीत यादव पर पांच लाख का इनाम घोषित हुआ है।

भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांउर रंथू उरांव, अघनू गंझू, गुलशन सिंह मुंडा, प्रदीप सिंह खेरवार, सहदेव महतो, संतोष भुइयां, सहदेव यादव, ननकुरिया उर्फ नंदकिशोर यादव, दशरथ उरांव, बीरबल उरांव, रवींद्र यादव, शीतल मोची, चंद्रभान पाहन, लवलेश गंझू, अजय यादव, जयंति उर्फ रेखा, खुदी मुंडा, प्रभात मुंडा, प्रभात गंझू, गोविंद बिजरिया।

 

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via