रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद
रांची : रांची पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शहर में एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से कुल 35.13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि बिहार के सासाराम से कुछ लोग ब्राउन शुगर लेकर रांची स्टेशन होते हुए पहाड़ी मंदिर, सुखदेवनगर की ओर मोटरसाइकिल से आ रहे हैं। इस सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर रांची के नियंत्रण में तथा डीएसपी कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम (SIT) गठित की गई। टीम ने देर रात बानों मंजिल रोड पर घेराबंदी की। रात्रि करीब 12:30 बजे एक यामहा मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे सासाराम के बबन साह उर्फ मौसा जी और सूरज कुमार से ब्राउन शुगर खरीदते थे और रांची में ऊंचे दामों पर बेचते थे। यह एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा प्रतीत होता है।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 954/25, दिनांक 01.11.2025 के तहत धारा 21(B)/22/29 NDPS Act में मामला दर्ज किया है। आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

















