राँची पुलिस ने अफीम की फसल नष्ट की, लगातार तीसरे दिन अभियान चलाया.
राँची : नामकुम थाना क्षेत्र के सिंगरसराई के हाहाप के आस पास के जंगली क्षेत्रो में लगातार तीसरे दिन भी अफीम के फसल का नष्ट करने का अभियान चला रखा है। तीन दिनों के अभियान में अबतक 25 एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्र में लगे अफीम के फसल को नष्ट किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नामकुम थाना के प्रभारी प्रवीण कुमार नेतृत्व में अभियान चलाया गया।जिसमें एसआई अनिल अनिल कुमार सिंह,पीएसआई आकाश कुमार, पीएसआई राजीव कुमार,पीएसआई रंजीत कुमार,पीएसआई अनिमेष शान्तिकारी, पीएसआई पवन कुमार, एएसआई, सेट बल के जवान और पुलिस केंद्र से आये करीब दो दर्जन से ज्यादा जवान शामिल है।

















