शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान चयन हेतु भ्रमण.

शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान चयन हेतु भ्रमण.

Share
Link copied

रांची : शहर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान के चयन को लेकर उपायुक्त, रांची श्री छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र झा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), रांची श्री लोकेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नगर, रांची श्री सौरभ ने भ्रमण किया।

शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान चयन हेतु भ्रमण.

आला अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया गया। शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर जायजा लिया। पदाधिकारियों ने अलग अलग स्थानों के भ्रमण के दौरान सभी पहलुओं पर चर्चा भी की, जल्द ही अंतिम रूप से स्थान का चयन कर लिया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow