धनबाद : स्कूल परिसर में बना 10 फीट गहरा गोफ, 250 छात्र बाल-बाल बचे
धनबाद। कच्छी बलिहारी बस्ती स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक विद्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर अचानक जोरदार आवाज और कंपन के साथ करीब 10 फीट गहरा और चार फीट चौड़ा गोफ बन गया। घटना के समय विद्यालय में करीब 250 छात्र-छात्राएं कक्षाओं में मौजूद थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना करीब दोपहर 2:30 बजे हुई। अचानक जमीन धंसने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद विद्यालय में छुट्टी कर दी गई और विद्यार्थियों को परिसर से बाहर निकाल दिया गया।



सूचना मिलने पर भागाबांध कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जेके सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से गोफ के आसपास बांस और तार से घेराबंदी कर दी गई है, ताकि कोई छात्र या अन्य व्यक्ति उसके पास न जा सके। बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से गोफ की भराई की तैयारी की जा रही है। परियोजना पदाधिकारी ने प्रारंभिक तौर पर इसे ‘पोटहोल’ बताया है।
स्कूल परिसर में इस तरह जमीन धंसने की घटना ने सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब घटना के समय बड़ी संख्या में बच्चे विद्यालय में मौजूद थे।

Update : जमशेदपुर में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार! बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 घायल; DIG मौके पर
जमशेदपुर। शहर के व्यस्त मरीन ड्राइव इलाके में शनिवार दोपहर अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा-तफरी मच गई। सोनारी थाना क्षेत्र के…

तेज रफ्तार क्रेटा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, शव के साथ प्रदर्शन; चालक फरार
रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के विरोध में…

















