simdega-police-conducts-anti-crime-vehicle

अपराध नियंत्रण को लेकर सिमडेगा पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

Share
Link copied
simdega-police-conducts-anti-crime-vehicle
simdega-police-conducts-anti-crime-vehicle

सिमडेगा: जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिमडेगा पुलिस ने बुधवार को सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में विशेष एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल ने वाहनों की सघन जांच की।

अपराध नियंत्रण को लेकर सिमडेगा पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की हिदायत दी।

इस दौरान तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के साथ नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर भी विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जिम्मेदार बनें।

अपराध नियंत्रण को लेकर सिमडेगा पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

सिमडेगा पुलिस ने आम नागरिकों से वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने का आग्रह किया है। पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।