Administration takes major action against school vehicles in Lohardaga.

लोहरदगा में स्कूली वाहनों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; ओवरलोडिंग मिलने पर काटा चालान, चालकों को सख्त चेतावनी

Share
Link copied

लोहरदगा में स्कूली वाहनों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; ओवरलोडिंग मिलने पर काटा चालान, चालकों को सख्त चेतावनी


Administration takes major action against school vehicles in Lohardaga.

आनंद कुमार सोनी / लोहरदगा 

सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर चलाया गया सघन जांच अभियान, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर भी कसी गई नकेल।
लोहरदगा (वर्ल्ड विजन न्यूज): स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लोहरदगा जिला परिवहन कार्यालय और जिला सड़क सुरक्षा टीम पूरी तरह रेस नजर आ रही है। गुरुवार को लिवेन्स स्कूल के पास परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों का एक सघन जांच अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

क्षमता से अधिक बच्चे बिठाने वालों पर जुर्माना

जांच के दौरान कई ऐसे स्कूली वाहन पकड़े गए, जिनमें क्षमता से अधिक बच्चों को भेड़-बकरियों की तरह ठंसकर ले जाया जा रहा था। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) जय संखी मुर्मू के नेतृत्व में टीम ने ऐसे वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की और मौके पर ही दंड शुल्क (जुर्माना) वसूला। वाहन मालिकों और चालकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाया जाए।

दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भी हुई कड़ाई से जांच

अभियान के दौरान केवल स्कूली वाहन ही नहीं, बल्कि आम चालकों पर भी पैनी नजर रखी गई। दोपहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग और गाड़ी चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल की सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई चालकों पर कार्रवाई की गई।

‘गुड सेमेरिटन’ और ‘हिट एंड रन’ नियमों के प्रति किया जागरूक

कार्रवाई के साथ-साथ टीम ने एक सराहनीय पहल करते हुए लोगों को जागरूक भी किया। वाहन चालकों और आम नागरिकों के बीच सड़क सुरक्षा से जुड़े पंपलेट बांटे गए। इस दौरान लोगों को नियमों की जानकारी दी गई जिसमे अनिवार्य हेलमेट और सीट बेल्ट: दोपहिया वाहन चालक के साथ-साथ पीछे बैठे सहयात्री को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य है। वहीं, कार में बैठे यात्रियों के लिए सीट बेल्ट जरूरी है।नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, ओवरस्पीडिंग और खतरनाक तरीके से ओवरटेक न करने की अपील की गई। साथ ही लोगों को गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) यानी सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वाले नेक फरिश्तों के अधिकार और हिट एंड रन (Hit & Run) मामलों से जुड़े नए कड़े नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया।

जिला परिवहन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे मोटर वाहन अधिनियम के सभी प्रावधानों का पालन करें ताकि लोहरदगा की सड़कों को सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाया जा सके। इस अभियान में जिला सड़क सुरक्षा टीम के कई अधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Also  Read: लोहरदगा में फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन: अस्पतालों और होटलों में औचक निरीक्षण, एक्सपायरी सामान नष्ट, पनीर के सैंपल लिए

इसे भी पढ़ें
भारत-इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच का बदला समय, रात 10 बजे नहीं शाम इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
इसे भी पढ़ें

भारत-इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच का बदला समय, रात 10 बजे नहीं शाम इतने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला…

विज़न 2050 को मिलेगी रफ्तार: 8-9 जुलाई को दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन आयोजित करेगा झारखंड
इसे भी पढ़ें

विज़न 2050 को मिलेगी रफ्तार: 8-9 जुलाई को दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन आयोजित करेगा झारखंड

रांची: झारखंड सरकार 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में दो दिवसीय 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन' का आयोजन करने जा रही…

झारखंड कैबिनेट के अहम फैसले: RIMS-2 को ₹4,189 करोड़ की मंजूरी, PVTG परिवारों को मनरेगा में 150 दिन रोजगार
इसे भी पढ़ें

झारखंड कैबिनेट के अहम फैसले: RIMS-2 को ₹4,189 करोड़ की मंजूरी, PVTG परिवारों को मनरेगा में 150 दिन रोजगार

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा,…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।