दलादिली चौक पर सड़क सुरक्षा अभियान, यमराज ने बताया हेलमेट का महत्व
रातू में बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों को किया गया जागरूक, फूल-माला देकर यातायात नियमों के पालन की अपील
रातू: दलादिली चौक पर शनिवार सुबह 10 बजे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन सचिव राजीव रंजन और जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और ट्रिपल राइडिंग करने वाले लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। इसमें यमराज की वेशभूषा में कलाकार ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के खतरे को प्रदर्शित करते हुए लोगों से हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने की अपील की। नाटक के माध्यम से बताया गया कि यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है।
अभियान के तहत बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करते पकड़े गए लोगों को फूल-माला और गुलाब का फूल देकर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करने की सीख दी। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट पहनना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। सड़क पर सावधानी बरतने, निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों के जोखिम को कम किया जा सकता है। अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था।

जेडीयू से निष्कासन के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के तेवर सख्त: बोले- ‘अब पार्टी का भविष्य खत्म, 10 सीटें लाना भी हो जाएगा मुश्किल’
पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (छोटे…

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वार्ड सदस्य की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
कुकड़ू-चौकेगड़िया चौक के पास हादसा, चालक वाहन लेकर फरार; ग्रामीणों ने की वाहन की पहचान और कार्रवाई की मांग चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले…

















