रांची में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एयर गन के साथ ऑटो चालक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
पंडरा ओपी पुलिस ने देर रात चलाया जांच अभियान, एयर गन रखने के कारणों और संभावित आपराधिक कनेक्शन की जांच जारी
रांची: राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पंडरा ओपी पुलिस ने एक ऑटो चालक को एयर गन के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस बरामद एयर गन के संबंध में चालक से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह हथियार जैसी दिखने वाली इस गन को अपने पास क्यों रखे हुए था। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक ऑटो चालक को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक एयर गन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान चालक एयर गन रखने के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पंडरा ओपी पहुंची।
हिरासत में लिए गए चालक की पहचान गुड्डू के रूप में बताई गई है, जो रवि स्टील का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस एयर गन के स्रोत, उसे रखने के उद्देश्य और उसके संभावित इस्तेमाल के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी जांच
ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर भी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। यह जांच की जा रही है कि बरामद एयर गन का किसी आपराधिक घटना में इस्तेमाल हुआ है या नहीं। हालांकि, फिलहाल चालक की किसी लूटपाट या अन्य आपराधिक घटना में संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक साल से लापता बच्चे का सुराग नहीं, चार बच्चों के साथ SSP आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंची महिला
रांची: आईटीआई बजरा की एक महिला अपने चार बच्चों के साथ एसएसपी आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला का आरोप…

दलादिली चौक पर सड़क सुरक्षा अभियान, यमराज ने बताया हेलमेट का महत्व
रातू में बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों को किया गया जागरूक, फूल-माला देकर यातायात नियमों के पालन की अपील रातू:…


















