three-hour-road-safety-anti-crime

पलामू में तीन घंटे चला रोड सेफ्टी और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 15 स्थानों पर वाहनों की जांच

Share
Link copied
three-hour-road-safety-anti-crime
three-hour-road-safety-anti-crime

पलामू: सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पलामू पुलिस ने सोमवार शाम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष रोड सेफ्टी एवं एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चले अभियान के दौरान जिले के 15 प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई।

Advertisment
Advertisment

अभियान का नेतृत्व संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों ने किया। प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों ने दोपहिया, चारपहिया समेत अन्य वाहनों को रोककर कागजात, हेलमेट और सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य मानकों की जांच की। अभियान में थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।

Advertisment
Advertisment

चियांकी क्षेत्र और चैनपुर में सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में वाहन एवं एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। हरिहरगंज टोल प्लाजा के पास छतरपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गई। वहीं पड़वा से रेहला के बीच प्रमुख मार्ग पर विश्रामपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चला। लेस्लीगंज और पांकी क्षेत्र में भी लेस्लीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।

Advertisment
Advertisment

जांच के दौरान बड़ी संख्या में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को रोका गया। पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी। दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की गई। एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी जांच की। संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस टीमों ने विशेष सतर्कता बरती।

RKDF
advertisement

पलामू पुलिस ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन केवल कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।