सड़क हादसे में चार छात्राएं घायल, इलाज के दौरान एक की मौत

चाईबासा: झींकपानी थाना क्षेत्र के सूरजाबासा नाले के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में चार छात्राएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 19 वर्षीय रंजन कुजूर की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच हुआ।

जानकारी के अनुसार टाटा कॉलेज की चार छात्राएं रंजन कुजूर, 17 वर्षीय लीला मुनि डोंगरा, 17 वर्षीय सगीति चक्रधरपुर, 17 वर्षीय सुमित्रा करकुश निवासी बड़ा गुईरा, सदर प्रखंड चाईबासा और रश्मि पूर्ति निवासी मंझारी स्कूटी से चाईबासा से झींकपानी घूमने जा रही थीं। सूरजाबासा के पास नाले के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे में सभी छात्राएं घायल हो गईं।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को नाले से बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान रंजन कुजूर ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार सुमित्रा करकुश और रश्मि पूर्ति की स्थिति ठीक है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों के परिजन उन्हें अपने गांव ले गए। वहीं लीला मुनि डोंगरा का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

बताया गया कि रंजन कुजूर अपनी बहन की स्कूटी लेकर गई थी और वही उसे चला रही थी। हादसे में उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। रंजन की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर JMM का 30 सितंबर को प्रदर्शन
रांची: चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मुख्य…

90s vs Today: तब जेब खाली थी पर वक्त बहुत था, आज सुविधाएं बेहिसाब लेकिन अपनों के लिए समय कहां?
कभी एक फोन कॉल के लिए इंतजार था, आज पूरी दुनिया एक क्लिक पर है. 90s में सुविधाएं कम थीं, लेकिन रिश्तों…
















