भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच की मेजबानी करेगा रांची, JSCA ने जारी की टिकटों की कीमत
रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर टिकटों की कीमत जारी कर दी है। यह मुकाबला 9 अक्टूबर 2026 को रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा में खेला जाएगा।
JSCA की ओर से 28 सितंबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री और ऑनलाइन टिकट बिक्री से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

टिकटों की कीमत कितनी होगी?
JSCA ने अलग-अलग स्टैंड और सुविधाओं के आधार पर टिकटों की कीमत तय की है।
स्टैंड/कैटेगरी टिकट कीमत
विंग A – लोअर टियर 3,000 रुपये
विंग A – अपर टियर 2,000 रुपये
विंग B – लोअर टियर 3,500 रुपये
विंग B – अपर टियर 2,500 रुपये
विंग C – लोअर टियर 3,000 रुपये
विंग C – अपर टियर 2,000 रुपये
विंग D – लोअर टियर 3,000 रुपये
विंग D – स्पाइडर बॉक्स 2,500 रुपये
ईस्ट एवं वेस्ट हिल 1,600 रुपये
अमिताभ चौधरी पवेलियन – प्रीमियम टेरेस 4,500 रुपये,
प्रेसिडेंट्स एन्क्लोजर (हॉस्पिटैलिटी सहित) 18,000 रुपये,
हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 9,000 रुपये,कॉरपोरेट बॉक्स (हॉस्पिटैलिटी सहित) 8,000 रुपये,कॉरपोरेट लाउंज (हॉस्पिटैलिटी सहित) 15,000 रुपये,एमएस धोनी पवेलियन – लग्जरी पार्लर (हॉस्पिटैलिटी सहित) 10,000 रुपये,डोनर्स एन्क्लोजर 4,000 रुपये

ऑनलाइन टिकट बिक्री की तारीख का अभी इंतजार
JSCA ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के लिए टिकट बिक्री और ऑनलाइन टिकट बिक्री की तारीख व अन्य विवरण अलग से घोषित किए जाएंगे। इसलिए फिलहाल टिकट खरीदने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर JMM का 30 सितंबर को प्रदर्शन
रांची: चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मुख्य…

90s vs Today: तब जेब खाली थी पर वक्त बहुत था, आज सुविधाएं बेहिसाब लेकिन अपनों के लिए समय कहां?
कभी एक फोन कॉल के लिए इंतजार था, आज पूरी दुनिया एक क्लिक पर है. 90s में सुविधाएं कम थीं, लेकिन रिश्तों…

















