मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर JMM का 30 सितंबर को प्रदर्शन

रांची: चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। पार्टी की रांची जिला समिति और रांची महानगर समिति के संयुक्त तत्वावधान में 30 सितंबर, बुधवार को सुबह 11 बजे रांची स्थित लोक भवन के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग की जाएगी।

JMM केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने जारी बयान में दावा किया है कि मीडिया रिपोर्टों और आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर आयोग के अन्य दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित और औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

पार्टी का आरोप है कि अन्य चुनाव आयुक्तों की चिंताओं को दरकिनार करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान करोड़ों पात्र मतदाताओं के नाम हटाने और नियमों में एकतरफा बदलाव किए गए। JMM ने इसे असंवैधानिक, अनधिकृत और अवैध कृत्य बताते हुए कहा है कि इससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होती है।

विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि इसी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता लोक भवन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में रांची क्षेत्र के केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, पार्टी के सांसद और विधायक समेत विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भारतमाला परियोजना के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों का धरना, बोले- किसी भी कीमत पर नहीं देंगे जमीन
सिमडेगा: रांची से संबलपुर को जोड़ने वाली प्रस्तावित भारतमाला सड़क परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों…

एमजीएम में ऑनलाइन जुआ गिरोह का खुलासा, अर्टिगा कार सहित तीन गिरफ्तार
जमशेदपुर: एमजीएम थाना पुलिस ने ऑनलाइन जुआ और सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया…















