तेज रफ्तार क्रेटा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, शव के साथ प्रदर्शन; चालक फरार

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के विरोध में शनिवार को मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास राजकुमार प्रसाद फेरी का काम कर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद-ग्रे रंग की क्रेटा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राजकुमार प्रसाद को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जिसके बाद शनिवार को परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और शव के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। साथ ही फरार कार चालक की पहचान और तलाश के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

फायरिंग अपडेट : बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल
जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे बाइक सवार अपराधियों…

फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर गिरे खिलाड़ी कजरा मुर्मू की मौत, बेटे के साथ खेल रहे थे मैच
बोकारो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के अरमो पंचायत स्थित डीवीसी पुनर्वासित नया बस्ती गांव में शुक्रवार रात डे-नाइट ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट के…
















