update-daylight-shooting-jamshedpur-4-injured

Update : जमशेदपुर में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार! बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 घायल; DIG मौके पर

Share
Link copied

जमशेदपुर। शहर के व्यस्त मरीन ड्राइव इलाके में शनिवार दोपहर अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा-तफरी मच गई। सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में बाइक सवार अपराधियों ने करीब 1:30 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से रेस्टोरेंट के अंदर और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग में दिलशाद, डोमिनिक सैमसन, रिजवान और कृष्णा चौधरी के घायल होने की जानकारी सामने आई है। चारों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisment
Advertisment

वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। कोल्हान रेंज के DIG अनुरंजन किस्पोट्टा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार हमलावरों की पहचान की जा सके। घटना के पीछे की वजह और फायरिंग करने वाले अपराधियों के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। घटना के बाद मरीन ड्राइव और बिंदल मॉल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।