shooting-udupi-restaurant-bindal-mall-three

बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में विवाद के बाद फायरिंग, तीन घायल, हमलावर फरार

Share
Link copied
shooting-udupi-restaurant-bindal-mall-three
shooting-udupi-restaurant-bindal-mall-three

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल परिसर में शनिवार को विवाद के बाद फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे तीन लोगों का कुछ युवकों से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और इसी दौरान तीन से चार युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Advertisment
Advertisment

घायलों की पहचान डोमिनिक सैमसन, एमडी रिजवान और एमडी दिलशाद के रूप में हुई है। डोमिनिक सैमसन आदित्यपुर, एमडी रिजवान आजादनगर और एमडी दिलशाद कपाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीनों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

Advertisment
Advertisment

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डोमिनिक सैमसन, एमडी रिजवान और एमडी दिलशाद रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। इसी दौरान तीन-चार युवक वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर युवकों ने तीनों के साथ मारपीट की। इसके बाद अचानक फायरिंग कर दी गई। गोली चलने की आवाज से मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। डोमिनिक सैमसन के बारे में बताया जा रहा है कि वह झामुमो नेता के साथ जमीन कारोबार से जुड़े हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisment
Advertisment

घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मॉल परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फायरिंग में शामिल युवकों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों घायलों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक उनके आपराधिक रिकॉर्ड या फायरिंग की घटना में उसकी भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

RKDF
advertisement

पुलिस विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और आरोपी हथियार लेकर मौके पर क्यों पहुंचे थे, इसकी जांच कर रही है। घायलों के बयान को भी पुलिस महत्वपूर्ण मान रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।