Shooter on the Run for 7 Years Finally in Police Custody

7 साल से फरार शूटर ने पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस को देता था खुला चुनौती

Shooter on the Run for 7 Years Finally in Police Custody

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरायकेला : 7 साल से जो अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहा था, आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया है. शहर में हुए एक लूटकांड के बाद जब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया तो सात साल पुराना मामला भी खुल गया ।

दरसल कपाली में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख रुपए लूट और गोली चलाने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद हुआ है. आरोपी कपाली के अंसारनगर निवासी तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद वह नागपुर में ही रह रहा रहा. शनिवार को चांडिल एसडीपीओ अरविंद सिन्हा ने पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर कई संगीन मामले दर्ज है. इनमें हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं. आरोपी कपाली में ही थाना के पूर्व चालक मो जब्बार अंसारी की हत्या का भी आरोपी था. उन्होंने बताया कि फाइनेंस कर्मी से लूट के दौरान तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी ने ही गोली चलाई थी और पीड़ित से डेढ़ लाख रुपए लूट ली थी. इस घटना में कुल 5 अपराधी शामिल थे. अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

7 मई को माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हुई थी लूट

7 मई को कपाली ओपी अंतर्गत डेमडुबी अंसारनगर में खाना खातून के घर के पास माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर लूट की घटना हुई थी. अपराधियों ने कर्मी से डेढ़ लाख रुपए लूट ली थी. विरोध करने पर एक राउंड फायरिंग भी की गई थी. घटना के आरोपी बाइक से भाग निकले थे. सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई थी. सीसीटीवी की मदद से ही पुलिस आरोपियों तक पहुंची. जांच में पता चला कि इस घटना में 5 अपराधी शामिल थे. तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी मुख्य आरोपी है. लूट के मामले में कांड संख्या 67/2026 के तहत केस दर्ज किया गया था. पूरे मामले के खुलासे में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, पुअनि रंजीत कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता मनोज कुमार मिश्रा, टाइगर मोबाइल के आरक्षी आलम तथा तकनीकी शाखा के कर्मियों की अहम भूमिका रही.

जमीद विवाद में हुई थी पूर्व चालक की हत्या

कपाली ओपी क्षेत्र में 27 अगस्त 2021 की सुबह जमीन कारोबारी और कपाली थाना की पूर्व सरकारी जीप के चालक रहे मो. जब्बार अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मो. जब्बार अंसारी सुबह करीब 6:15 बजे अंसारनगर स्थित मोचीराम चौक के पास चाय पीने के लिए गए थे. चाय पीने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया. जैसे ही जब्बार अपने घर के पास पहुंचे, अपराधियों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर बेहद करीब से गोली मार दी थी. मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद को मुख्य कारण माना गया था. एक आरोपी कपाली गौसनगर के सालबगान निवासी मो. अशरफ अंसारी उर्फ बाघा को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है. घटना के दिन बाघा ही बाइक चला रहा था.

गोली चलाने में है एक्सपर्ट

लूट और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी गोली चलाने में एक्सपर्ट है. फाइनेंस कर्मी से लूट के दौरान भी तारिक कुरैशी ने ही गोली चलाई थी. जबकि थाना के पूर्व चालक को भी तारिक कुरैशी ने ही गोली मारी थी. पुलिस को उसकी करीब 7 साल से तलाश थी. आरोपी ने पुलिस को पकड़ नहीं पाने की चुनौती भी दी थी.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now