online-khatian-demands-caste-reforms-chief

ऑनलाइन खतियान में जाति सुधार की मांग, मुख्यमंत्री से मिला मुंडा समाज का प्रतिनिधिमंडल

Share
Link copied
online-khatian-demands-caste-reforms-chief
online-khatian-demands-caste-reforms-chief

रांची: मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर ऑनलाइन खतियान में जाति के नाम में सुधार कराने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू अंचल की छह पंचायतों के 18 गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति के कॉलम में ‘मुंडा’ के स्थान पर ‘स्वासी’ दर्ज है। इससे संबंधित ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन खतियान में दर्ज गलत जाति के नाम को सुधारकर ‘स्वासी’ के स्थान पर ‘मुंडा’ दर्ज कराने की मांग की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक विकास मुंडा भी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।