bjp-holds-protest-congress-bhavan-against

खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस भवन पर प्रदर्शन, माफी की मांग

Share
Link copied
bjp-holds-protest-congress-bhavan-against
bjp-holds-protest-congress-bhavan-against

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल परिसर से मार्च निकाला और कांग्रेस भवन पहुंचकर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताया। तख्तियों पर ‘प्रधानमंत्री को गाली देना बंद करो’, ‘राजनीतिक मर्यादा का सम्मान करो’ और ‘कांग्रेस पार्टी हाय-हाय’ जैसे नारे लिखे थे। भाजपा नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे से अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की।

प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बयानबाजी राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता के घुसने का आरोप लगाया था। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूरे घटनाक्रम के फुटेज और संबंधित व्यक्ति के बयान से स्पष्ट होता है कि वह कांग्रेस का ही कार्यकर्ता है। पार्टी नेताओं ने पवन खेड़ा के आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक मुद्दों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।