बरही में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

हजारीबाग: जिले के बरही में पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। टीम सीसीटीवी फुटेज, गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही थी।
इसी क्रम में 25 अक्टूबर को करसो पुल के पास विशेष गश्ती के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल चला रहे एक व्यक्ति को रोका। बाइक से संबंधित कागजात नहीं दिखाने पर उसे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा निवासी मो. कौसर अंसारी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

झारखंड में 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर होगी BLO-BLA-2 की बैठक, SIR के मामलों पर होगी चर्चा
रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर 4 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ…

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ तेज, आंध्र प्रदेश के तटों के लिए रेड अलर्ट; 28 अक्टूबर को लैंडफॉल की आशंका
115 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं झोंके;…
















