ncc-cadets-play-pivotal-role-tb

टीबी मुक्त भारत अभियान में एनसीसी कैडेट निभाएंगे अहम भूमिका, 350 कैडेटों ने लिया सहयोग का संकल्प

Share
Link copied
ncc-cadets-play-pivotal-role-tb
ncc-cadets-play-pivotal-role-tb

रांची: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आईपीएच नामकुम में एनसीसी कैडेटों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्क्रीनिंग को मजबूत करने और संभावित मरीजों की समय पर जांच व उपचार सुनिश्चित करने में एनसीसी कैडेटों की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

RKDF
advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि राज्य को टीबी मुक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों की पहुंच जिला, प्रखंड और गांव स्तर तक है, ऐसे में वे टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कैडेटों से टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें सामाजिक और मनोवैज्ञानिक सहयोग उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

Advertisment
Advertisment

एनसीसी हेडक्वार्टर रांची के कर्नल रोहित ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान में राज्य के सभी एनसीसी कैडेट सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कैडेटों की ओर से टीबी जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। उन्होंने यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम और एनसीसी के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।

Advertisment
Advertisment

कर्नल अनुराग सिंह ने रांची डिवीजन की ओर से टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रस्तुति दी। वहीं राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने राज्य में संचालित टीबी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने माय भारत वालंटियर अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों से टीबी मुक्त भारत ऐप डाउनलोड कर पंजीयन कराने और टीबी मरीजों को सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग देने का आह्वान किया।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम में एनसीसी के करीब 350 कैडेटों ने भाग लिया। सभी कैडेटों ने माय भारत वालंटियर के तहत टीबी मुक्त भारत ऐप के माध्यम से पंजीयन कराया और टीबी मरीजों को सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग देने की शपथ ली।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम में निदेशक वित्त मोहम्मद गुफरान अहमद, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. विजय किशोर रजक, डॉ. पुष्पा, डॉ. मुकेश मिश्रा, WHO के डॉ. सतीश मांझी, डॉ. अनुपम, डॉ. जसीना, डॉ. रेणु तिर्की, डॉ. प्रदीप बास्की, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी रांची सहित राज्य स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
आकाश सिंह

आकाश सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

आकाश सिंह - पिछले करीब 18 वर्षों से राजनीतिक और क्राइम बीट पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इस दौरान जमीनी रिपोर्टिंग, चुनाव कवरेज, प्रशासनिक मुद्दों और संवेदनशील मामलों पर गहराई से काम किया है। साथ ही, पिछले लगभग 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अनुभव रखते हैं, जहां न्यूज स्क्रिप्ट लेखन, वीडियो कंटेंट निर्माण, वॉइसओवर और सोशल मीडिया के लिए प्रभावी कंटेंट तैयार किया है