invitation-chief-minister-hemant-soren-join

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मुड़मा जतरा-2026 में शामिल होने का निमंत्रण

Share
Link copied
invitation-chief-minister-hemant-soren-join
invitation-chief-minister-hemant-soren-join

रांची: ऐतिहासिक राजी पड़हा राजकीय मुड़मा जतरा-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रित किया गया। इस संबंध में ऐतिहासिक राजी पड़हा जतरा समिति, मुड़मा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा और केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष नारायण उरांव भी उपस्थित रहे। मुड़मा जतरा आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और पारंपरिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने के लिए समिति के प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात को जतरा की तैयारियों के क्रम में अहम माना जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।