Ranchi News :-मेन रोड हादसे के बाद भी देर रात पुलिस गश्ती,घटना स्थल पर 12 सीसीटीवी, एक का भी फुटेज पुलिस के पास नहीं

Ranchi News :-मेन रोड हादसे के बाद भी देर रात पुलिस गश्ती,घटना स्थल पर 12 सीसीटीवी, एक का भी फुटेज पुलिस के पास नहीं

Share
Link copied

Ranchi News

Drishti  Now  Ranchi

मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा चौक के पास शुक्रवार देर रात कार-स्कूटी हादसे के बाद भी पुलिस अलर्ट नहीं है। तेज रफ्तार कार से स्कूटी सवार शमशाद की मौत के बाद भी रविवार को मेन रोड समेत कई चौक-चौराहों से पुलिस की गश्ती टीम गायब रही।

इधर, लोअर बाजार थानेदार संजय कुमार का कहना है कि दुर्घटना में चोट लगने से कार चालक मोरहाबादी निवासी शिवांश की मौत हुई है। वहीं हादसे के वक्त आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज पुलिस को नहीं अब तक मिल सके हैं।

दैनिक भास्कर ने रविवार को घटनास्थल का मुआयना किया तो पाया कि दुर्घटनास्थल के चारों ओर सरकारी और निजी मिलाकर 12 से अधिक सीसीटीवी लगे हुए हैं। पड़ताल के दाैरान वीडियो फुटेज हाथ लगे हैं, जिसमें घटनास्थल पर कुछ लोग डंडे-लाठी के साथ भी दिख रहे हैं।

ऐसे में पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि इतने भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, लेकिन आसपास लगे किसी भी सीसीटीवी ने इसे कैप्चर नहीं किया। उल्लेखनीय है कि कर्बला चौक निवासी शमशाद शुक्रवार देर रात अंजुमन प्लाजा हॉल में आयोजित शादी समारोह में शरीक होने के बाद अपने दो बच्चों के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान मोरहाबादी निवासी कार चालक शिवांश ने तेज रफ्तार से स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इससे शमशाद और शिवांश की जहां मौत हो गई, वहीं शमशाद के दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों का रिम्स में इलाज चल रहा है।

सिटी डीएसपी बोले- भीड़ द्वारा मारपीट करने की बात अफवाह

सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि जांच में अब तक कुछ भी नहीं मिला है। घटनास्थल की वैसी काेई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है, जिसमें दुर्घटना के समय या बाद की स्थिति स्पष्ट हाे पाए। भीड़ द्वारा मारपीट की बात अफवाह है। ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे लगे कि वहां 25-50 लोगों की भीड़ थी।

शिवांश के पिता ने कहा- बेटे ने कहा था, उसे पीटा गया है, वह नहीं बच पाएगा

मृतक शिवांश के पिता दिनेश प्रसाद ने पुलिस काे दिए आवेदन में बताया है कि रात लगभग 1:30 बजे पुलिस की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे ताे देखा कि शिवांश के शरीर पर मारपीट के निशान हैं। उस समय शिवांश होश में था। उसने बताया कि अज्ञात लाेगाें ने उसके साथ मारपीट की है। वह नहीं बच पाएगा।

मृतक शमशाद के भाई ने दर्ज कराई गैर इरादतन हत्या की एफआईआर

कार-स्कूटी हादसे में मृतक शमशाद के भाई मो. सागीर ने धक्का मारने वाली कार व उसके चालक शिवांश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। भादवि की धारा 279, 337, 338, 304 ए और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई है।

तेज रफ्तार वाहनों पर क्यों कार्रवाई नहीं हो पा रही?
जगह-जगह देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया जाता है। रात में तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे पूरी तरह से नियंत्रित किया जाएगा।

शिवांश के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की पीटकर हत्या की गई है?

कार सवार काफी रफ्तार में था। कार से नशीला पदार्थ भी मिला है। फिलहाल जांच की जा रही है। पूरे मामले काे डायवर्ट करने के लिए इस तरह की बातें कही जा रही हैं।

पुलिस की जांच में अब तक क्या मिला?
उत्तर- दुर्घटना में ही चोट लगने से माैत हुई है। घटनास्थल पर किसी प्रकार की भीड़ हाेने की बात अब तक सामने नहीं आई है। कार सवार की रफ्तार काफी तेज हाेने की वजह से दर्दनाक हादसा हुआ है।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow