dhanbad-shibu-main-shooter-nikhar-sablok

धनबाद : निखार सबलोक हत्याकांड के मुख्य शूटर शिबू का ठिकाना बना पशु तस्कर का घर, BMW समेत कई लग्जरी गाड़ियां मिलीं

Share
Link copied

जमशेदपुर के चर्चित होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड के मुख्य शूटर सागर सिंह उर्फ विजय सिंह उर्फ शिबू के निरसा में छिपने के ठिकाने का खुलासा होने के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। बुधवार शाम निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए शिबू के संबंध में जांच के दौरान पुलिस को अहम जानकारी मिली है।

पुलिस जांच के अनुसार, शिबू पिछले चार-पांच दिनों से जिस मकान में ठहरा हुआ था, वह पशु तस्करी से जुड़े शमशाद खान का बताया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस को शमशाद खान के आवासीय परिसर में BMW समेत कई लग्जरी वाहन भी मिले हैं। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने इन वाहनों को जब्त नहीं किया है। वाहनों के इस्तेमाल, मालिकाना हक और वहां मौजूदगी को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Advertisment
Advertisment

शमशाद के घर कैसे पहुंचा शिबू, जांच का अहम सवाल

निखार सबलोक हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे शिबू का शमशाद खान के मकान तक पहुंचना पुलिस जांच का महत्वपूर्ण बिंदु बन गया है। शमशाद के फरार होने के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शिबू को वहां किसने ठहराया, उसके रहने की व्यवस्था किसने की और इस पूरे नेटवर्क में स्थानीय स्तर पर कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिबू करीब चार-पांच दिनों से आनंद वाटिका रेजिडेंसी स्थित मकान में रह रहा था। उसके साथ अन्य अपराधियों के भी वहां ठहरने की जानकारी सामने आई है।

Advertisment
Advertisment

मुठभेड़ में दो साथी फरार, दो गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान शिबू के दो साथी हथियारों से फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। वहीं दो अन्य सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने शमशाद खान के मकान को अपने कब्जे में लेकर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मकान में लगे CCTV कैमरों का DVR और फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पिछले कई दिनों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है।

जांच का फोकस इस बात पर भी है कि इन दिनों शिबू से मिलने कौन-कौन लोग मकान पर पहुंचे थे और निरसा में उसके स्थानीय संपर्क कौन थे।

RKDF
advertisement

 

फोरेंसिक टीम ने भी जुटाए साक्ष्य

मुठभेड़ के बाद रांची से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। टीम ने आवश्यक नमूने और साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस बरामद हथियारों, CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बना रही है।

24 अगस्त को हुई थी निखार सबलोक की हत्या

24 अगस्त 2026 को जमशेदपुर में होटल कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सागर सिंह उर्फ विजय सिंह उर्फ शिबू का नाम इस हत्याकांड के मुख्य शूटर के रूप में सामने आया था। घटना के बाद से जमशेदपुर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

इसे भी पढ़ें
जामताड़ा में साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई, चार गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें

जामताड़ा में साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई, चार गिरफ्तार

जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास…

थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून
इसे भी पढ़ें

थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून

रांची: झारखंड में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और गंभीर एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत की पहल…

गणिनाथ गोविंद पूजनोत्सव में दिखी समाज की एकजुटता, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
इसे भी पढ़ें

गणिनाथ गोविंद पूजनोत्सव में दिखी समाज की एकजुटता, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

निर्मल सिंह गुमला: बस स्टैंड स्थित सुड़ी धर्मशाला में शनिवार को श्री गणिनाथ गोविंद सेवा समिति की ओर से गणिनाथ गोविंद पूजनोत्सव…

 

नीरज सिंह हत्याकांड से भी जुड़ा रहा है नाम

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिबू का नाम धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड से जुड़े मामले में भी सामने आया था। पुलिस जांच में उसके खिलाफ झारखंड और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता की जानकारी सामने आने की बात कही गई है।

पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग

धनबाद पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शिबू निरसा में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर आनंद वाटिका रेजिडेंसी में घेराबंदी की गई। पुलिस का दावा है कि घेराबंदी का पता चलते ही शिबू ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शिबू घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में कुल छह गोलियां लगने की जानकारी सामने आई है। उसे तत्काल एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है।

निरसा में किस वारदात की थी तैयारी?

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि शिबू निरसा में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में पहुंचा है।

अब जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि निरसा में शिबू किस वारदात की तैयारी कर रहा था? उसे ठिकाना किसने उपलब्ध कराया? शमशाद खान की भूमिका क्या थी? और उसके साथ स्थानीय स्तर पर कौन-कौन लोग जुड़े थे?

पुलिस CCTV फुटेज, बरामद हथियारों, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और शमशाद खान के आवास से जुड़ी जानकारी के आधार पर इन सवालों के जवाब तलाश रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।