Murder of hotelier Nikhar Sablok: Conspiracy suspected over land dispute.

होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड: जमीन विवाद में साजिश की आशंका, पोस्टमार्टम में 12 गोलियां लगने का खुलासा

जमशेदपुर/सरायकेला-खरसावां। चर्चित होटल कारोबारी निखार सबलोक (33) की हत्या के मामले में जांच के दौरान कई अहम बिंदु सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के पीछे सिदगोड़ा के एग्रिको इलाके से जुड़े जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सरायकेला-खरसावां पुलिस ने इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निखार सबलोक की सोमवार दोपहर चांडिल थाना क्षेत्र स्थित 10th माइल स्टोन रेस्टोरेंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने उन पर बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Baba new 1
Advertisement

पोस्टमार्टम में 12 गोलियां लगने की बात

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक निखार सबलोक के शरीर में कुल 12 गोलियां लगी थीं। रिपोर्ट में दोनों कनपटियों में दो-दो, गर्दन और पेट में एक-एक, पीठ में दो तथा दोनों कंधों पर दो-दो गोलियां लगने की बात सामने आई है।

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फायरिंग बेहद नजदीक से की गई थी। प्रारंभिक जांच में यह भी माना जा रहा है कि हमलावरों ने दो हथियारों का इस्तेमाल किया और लगातार गोलियां चलाईं। हालांकि, हथियारों और फायरिंग की पूरी स्थिति को लेकर पुलिस की विस्तृत जांच अभी जारी है।

अंतिम दर्शन के लिए आवास पहुंचा पार्थिव शरीर

पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे निखार का पार्थिव शरीर कदमा स्थित विजया हेरिटेज आवास लाया गया। शव के घर पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

निखार को अंतिम विदाई देने के लिए शहर के कई कारोबारी, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक हस्तियां उनके आवास पहुंचीं। करीब 3:15 बजे अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसके बाद बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया।

RKDF
advertisement

सरयू राय ने उठाए सवाल, बन्ना गुप्ता पर लगाए आरोप

निखार सबलोक के आवास पर विधायक सरयू राय, विधायक मंगल कालिंदी और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई राजनीतिक हस्तियां भी पहुंचीं।

इस दौरान विधायक सरयू राय ने निखार की हत्या को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सिदगोड़ा इलाके में जमीन कब्जे से जुड़े एक मामले में बन्ना गुप्ता पैरवी कर रहे थे। सरयू राय ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से भी हत्या में किसी राजनीतिक व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की गई है।

हत्या की वजह और शूटरों की तलाश में जुटी पुलिस

निखार सबलोक की हत्या के पीछे जमीन विवाद था या कोई अन्य वजह, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अब हत्या की साजिश, हमलावरों की पहचान, इस्तेमाल किए गए हथियार और घटना के पीछे मौजूद संभावित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस की आधिकारिक जांच पूरी होने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्याकांड की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

Also Read : चतरा में नाबालिग से बाल मजदूरी और मारपीट के आरोप में दारोगा दंपति निलंबित, FIR के निर्देश

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now