Sub-Inspector couple suspended in Chatra over allegations of employing a minor for child labor and assaulting them; orders issued for an FIR.

चतरा में नाबालिग से बाल मजदूरी और मारपीट के आरोप में दारोगा दंपति निलंबित, FIR के निर्देश

Share
Link copied
Sub-Inspector couple suspended in Chatra over allegations of employing a minor for child labor and assaulting them; orders issued for an FIR.
Sub-Inspector couple suspended in Chatra over allegations of employing a minor for child labor and assaulting them; orders issued for an FIR.

चतरा: नाबालिग बच्ची को कथित तौर पर सरकारी आवास में रखकर घरेलू काम कराने और उसके साथ मारपीट व प्रताड़ना के गंभीर आरोप में चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने महिला थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक फिरदौस नाज और सदर थाना में पदस्थापित उनके पति पुलिस अवर निरीक्षक टीपू अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Baba new 1
Advertisement

यह कार्रवाई बाल कल्याण समिति (CWC) की शिकायत और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। निलंबन अवधि में दोनों दारोगा को पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने का आदेश दिया गया है।

Kashmir
advertisement

CWC की शिकायत पर FIR के निर्देश

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज और उनके पति टीपू अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बाल कल्याण समिति से पत्र प्राप्त हुआ है। सदर थाना प्रभारी को मामला दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि नाबालिग से बाल मजदूरी कराना और उसके साथ मारपीट करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून गरीब और जरूरतमंद लोगों की सुरक्षा के लिए है और कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RKDF
advertisement

सरकारी आवास से नाबालिग बच्ची का रेस्क्यू

बताया गया कि बीते रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बाल कल्याण समिति की विशेष टीम ने सदस्य सह बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट प्रियंका अधिकारी के नेतृत्व में सदर थाना परिसर स्थित दारोगा दंपति के संयुक्त सरकारी आवास में छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने वहां से एक नाबालिग बच्ची को रेस्क्यू किया। बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए थे। आरोप है कि बच्ची ने CWC टीम के समक्ष महिला थाना प्रभारी और उनके पति पर घरेलू काम कराने के साथ नियमित रूप से मारपीट एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसके बाद बच्ची को सीसीआई भेज दिया गया।

CWC की ओर से बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान भी दर्ज कराया गया है। मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के साथ विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।