Businessman Nikhar Sablok shot dead in Jamshedpur.

जमशेदपुर में  कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, टेंथमाइल स्टोन होटल में दिनदहाड़े वारदात को अंजाम

Share
Link copied

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा स्थित ‘टेंथमाइल स्टोन होटल’ में सोमवार दोपहर बेखौफ अपराधियों ने जमशेदपुर के एक युवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र (विजया हेरिटेज) निवासी 33 वर्षीय निखार सबलोक के रूप में हुई है।

Baba new 1
Advertisement

होटल पहुँचते ही अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग जानकारी के अनुसार, निखार सबलोक किसी सिलसिले में टेंथमाइल स्टोन होटल पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं। हमलावरों की एक गोली कारोबारी के सिर में लगी, जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

TMH में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद होटल में मौजूद लोगों और साथियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सहायता से गंभीर रूप से घायल निखार सबलोक को तत्काल जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RKDF
advertisement

CCTV खंगाल रही पुलिस,संदिग्धों से पूछताछ

वारदात की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। हमलावरों का सुराग लगाने के लिए होटल और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

रंगदारी और व्यावसायिक विवाद के एंगल से जांच

निखार सबलोक होटल व्यवसाय समेत अन्य व्यापार से जुड़े थे। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से जमशेदपुर और चांडिल के व्यावसायिक वर्ग में खौफ का माहौल है। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी है। प्राथमिक जांच में रंगदारी और व्यावसायिक रंजिश का मामला सामने आ रहा है। चांडिल पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।