Motorcycle theft gang busted, three bikes recovered; two arrested.

मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का खुलासा, तीन बाइक बरामद; दो गिरफ्तार

Share
Link copied
Motorcycle theft gang busted, three bikes recovered; two arrested.
Motorcycle theft gang busted, three bikes recovered; two arrested.

रांची: राजधानी रांची में मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल की चाबियां भी मिली हैं।

Baba new 1
Advertisement

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 की सुबह करीब 6 बजे से 7:30 बजे के बीच सरना कॉलोनी गली नंबर-4, चिरौंदी स्थित एक कॉलेज परिसर के पास से अज्ञात चोर ने एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। इस संबंध में मालपहाड़ी थाना कांड संख्या 181/26, धारा 305(बी) BNS-2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Kashmir
advertisement

वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मोटरसाइकिल चोरी और स्कूटी चोरी से जुड़े मामलों के उद्भेदन तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया। इसी क्रम में 23 अगस्त 2026 को मोरहाबादी के पानी टंकी मैदान के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गणेश दास (करीब 30 वर्ष), पिता-बिरेन्द्र नाथ दास उर्फ बिरेन्द्र दास, निवासी नीचे टोली (गोस्वामी टोली), तमाड़ बताया। पुलिस की पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी करने और चोरी की बाइक को तमाड़ के ग्रामीण इलाकों में बेचने की बात स्वीकार की।

RKDF
advertisement

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। मामले में उसके सहयोगी बुधेश्वर मुंडा, निवासी रायडीह नीचे बस्ती, तमाड़ को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गणेश दास का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गम्हरिया थाना कांड संख्या 30/26, दिनांक 29 मई 2026 को BNS की धारा 303(2)/317(2) के तहत मामला दर्ज है और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और चोरी की अन्य घटनाओं में आरोपियों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।