हेमंत सोरेन से मिले टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में हुई मुलाकात
Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज डी.बी. सुंदरारामम ने मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। बताया जाता है की यह औपचारिक मुलाकात थी

इस अवसर पर टाटा स्टील के रेजिडेंस एग्जिक्युटिव अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
जाहिर है झारखंड में टाटा स्टील की लंबे समय से औद्योगिक मौजूदगी रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी की यह मुलाकात राज्य और उद्योग जगत के बीच संवाद के लिहाज से अहम मानी जा रही है।




















