जामताड़ा में साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई, चार गिरफ्तार

जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 13 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, आठ एटीएम कार्ड, एक चेकबुक और 2.20 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधघानी और जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में विकास मंडल, देव दत्त, जयदेव साहनी और सिद्धार्थ दत्त शामिल हैं।

आरोपियों पर हरियाणा सिटी, अडानी गैस और यूको बैंक समेत अन्य संस्थानों के ग्राहकों को बिल अपडेट या अन्य बहाने से फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर मोबाइल और बैंकिंग संबंधी संवेदनशील जानकारी हासिल करने का आरोप है। पुलिस बरामद मोबाइल और सिम की जांच कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 59/26 दर्ज किया गया है।

सीआईटी कैंपस में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, छत से गिरने की आशंका की भी जांच
रांची: टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) परिसर में शुक्रवार रात सुरक्षा गार्ड धनपति महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में…

रांची : BIT Mesra के Hostel-9 में M.Sc. छात्रा अंजलि ने की आत्महत्या, डायरी में पारिवारिक परेशानी का जिक्र
रांची: BIT Mesra के हॉस्टल नंबर-9 में देर रात M.Sc. की छात्रा अंजलि की मौत हो गई। BIT थाना पुलिस के अनुसार,…
















