ranchi-msc-hostel-9-bit-mesra

रांची : BIT Mesra के Hostel-9 में M.Sc. छात्रा अंजलि ने की आत्महत्या, डायरी में पारिवारिक परेशानी का जिक्र

Share
Link copied

रांची: BIT Mesra के हॉस्टल नंबर-9 में देर रात M.Sc. की छात्रा अंजलि की मौत हो गई। BIT थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, मौके से एक डायरी मिली है। डायरी में दर्ज बातों से संकेत मिलता है कि अंजलि पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज पोस्टमार्टम कराया जाना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति और स्पष्ट होगी।

RKDF
advertisement

बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि फिलहाल मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस छात्रा के परिजनों के साथ-साथ हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस मौत की वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मृतका की पहचान अंजली के रूप में हुई है। वह झारखंड के गोड्डा जिले की रहने वाली थी और बीआईटी मेसरा में एमएससी की छात्रा थी। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

सोशल मीडिया पर भी हुई घटना की चर्चा

घटना के बाद Reddit के BIT Mesra से जुड़े ऑनलाइन चर्चा समूह में भी Hostel-9 में एक महिला छात्रा की मौत को लेकर पोस्ट सामने आईं। इन पोस्ट में 18 सितंबर को Hostel-9 में घटना होने और छात्रा के PG/Master’s कार्यक्रम से जुड़े होने की चर्चा की गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।