Hazaribag yogendra saw

हजारीबाग : गालियों के बीच भी नहीं डिगे सीओ, पूर्व मंत्री से तीखी नोकझोंक के दौरान शांत रहे आशुतोष कुमार

Share
Link copied

हजारीबाग : खास महल जमीन पर कार्रवाई के दौरान गरमाया माहौल, योगेंद्र साव ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल अधिकारी को की गाली -गलौज

हजारीबाग जिले में  खास महल की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को की जा रही प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके का माहौल अचानक गरमा गया। कार्रवाई के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव वहां पहुंचे, जिसके बाद उनकी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तीखी गंदी भद्दी -भद्दी गाली दी ।

RKDF
advertisement

वायरल वीडियो के अनुसार म पूर्व मंत्री योगेंद्र साव CO को  काफी  गाली दे रहे है। बातचीत के दौरान अधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल सुनाई देता है। हालांकि, माहौल लगातार तनावपूर्ण होने के बावजूद अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार शांत नजर आए।

बहस बढ़ती रही, सीओ कार्रवाई में जुटे रहे

खास महल की जमीन पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर योगेंद्र साव ने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए और कार्रवाई की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। बहस के दौरान उनका तेवर काफी आक्रामक नजर आया।

Advertisment
Advertisment

दूसरी ओर, सीओ आशुतोष कुमार ने जवाबी विवाद में पड़ने के बजाय प्रशासनिक कार्रवाई पर अपना ध्यान बनाए रखा। मौके पर मौजूद टीम के साथ वे लगातार कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटे रहे।

वीडियो में दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद सीओ को अपेक्षाकृत शांत और संयमित रवैये में देखा जा सकता है। यही वजह है कि कार्रवाई के दौरान उनका व्यवहार भी चर्चा का विषय बन गया।

सरकार और मुख्यमंत्री पर भी उठाए सवाल

मौके पर योगेंद्र साव ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। खास महल की जमीन पर कार्रवाई के तरीके को लेकर उन्होंने प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

योगेंद्र साव पहले भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के खिलाफ अपनी मुखर टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। शुक्रवार की घटना में भी उनके तेवर काफी तल्ख नजर आए।

फिलहाल, खास महल की जमीन पर प्रशासन की कार्रवाई और मौके पर हुए इस विवाद का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।