मोदी के जन्मदिन पर जमशेदपुर भाजपा ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, रोशनी से जगमगाया जिला कार्यालय
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को जमशेदपुर महानगर में विभिन्न सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इसी क्रम में साकची स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो समेत पार्टी के जिला पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर जिला कार्यालय को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आभा महतो और महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भी दीप जलाए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कामना की कि भारत की विकास यात्रा इसी गति से जारी रहे और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में देश आगे बढ़े।

रघुवर दास ने मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों का किया उल्लेख
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मोदी की यह यात्रा सेवा, सुशासन, राष्ट्रहित और जनकल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
रघुवर दास ने कहा कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की यात्रा देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, परिश्रम और निरंतर सेवा की प्रेरणा देता है। जनसेवा को राष्ट्रसेवा का माध्यम मानते हुए उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन को देशहित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित किया है।

विद्युत महतो बोले- भारत विकास की नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल प्रगति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा मजबूत हुई है और देश विकास की नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को कर्तव्य, कर्मठता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण बताया।
विद्युत महतो ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

संजीव सिन्हा बोले- उत्सव नहीं, सेवा और संकल्प का अवसर
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प के अवसर के रूप में मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा और संगठन के कार्यों में प्रतिबद्धता के साथ जुटा है।
संजीव सिन्हा ने बताया कि आगामी दिनों में जमशेदपुर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में भी सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जमशेदपुर : मानगो निगम में नियमों की अनदेखी का आरोप, सरयू राय ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र
करोड़ों की निविदाएं रद्द करने से लेकर पुरानी दर-सूची पर 55 योजनाओं की निविदा तक पर उठाए सवाल जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के…

धनबाद : छाताबाद में भू-धंसान से उजड़े लोगों की फिर फरियाद, ग्रामीण चिल्लाते रहे- ‘घर बचा लीजिए साहब’; बैठक के बाद भी मिला सिर्फ आश्वासन
धनबाद/बाघमारा। छाताबाद में जमीन धंस रही है, घरों की दीवारों में दरारें पड़ रही हैं और लोगों के सिर पर बेघर होने…

















